पांसे ने कहा प्रशासन उड़ा रहा कर्ज से दबे किसान की मौत का माखौल...

 पांसे ने कहा प्रशासन उड़ा रहा कर्ज से दबे किसान की मौत का माखौल...
मुलताई। (अक्षय सोनी/ राकेश अग्रवाल को रपट)
ग्राम चकोरा में कर्ज तले दबे किसान की आत्महत्या के मामले में पूर्व विधायक सुखदेव पांसे और प्रशासन आमने सामने है। प्रशासनिक अधिकारी कह रहे हैं की किसान की आर्थिक नही मानसिक स्थिति ठीक नही होने से आत्महत्या की वंही चकोरा में मृतक के परिवार को आर्थिक सहयोग देकर लौटे पांसे ने बताया की प्रशासन किसान की मौत का माखौल उड़ा रहा है। पांसे ने कहा की अधिकारी बिना जानकारी लिए जो कारण बता रहे हैं वह गलत है। उन्होंने कहा की वो मृतक की पत्नी एवम् परिवार से मिलकर आ रहे हैं। किसान की आर्थिक स्थिति खराब थी तथा कर्ज के कारण वह भारी तनाव में था जिससे उसने आत्मघाती कदम उठाना पड़ा। इधर sdm राजेश शाह ने बताया की तहसील से टीम चकोरा गई थी जहाँ परिजनों ने बताया की किसान की मानसिक स्थिति ख़राब थी जिसका पंचनामा भी बनाया गया है। पुरे मामले में किसानों की हितेषी बनी प्रदेश सरकार के राज में कर्ज तले किसान की मौत कांग्रेस के लिए मुद्दा बन गया है।

Source : Agency

9 + 6 =

Name: धीरज मिश्रा (संपादक)

M.No.: +91-96448-06360

Email: [email protected]